Spread the love

रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई ने मरीज को दवाई देकर लोगो को दी मरीजों की मदद करने की प्रेरणा।

■सब मिलकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत आंदोलन को सफल बनाएं 

■रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद ने किडनी रोग के ऑपरेशन के बाद लगने वाली दवाई आज तीसरी बार भेंट की गई

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह IAS जिलाधिकारी की अनुशंसा पर रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा गाजियाबाद इस्लाम नगर निवासी इकराम को किडनी रोग के ऑपरेशन के बाद लगने वाली दवाई आज तीसरी बार भेंट की गई l
आज साल के अंतिम दिन रेड क्रॉस गाजियाबाद सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, संरक्षक सदस्य गौरव त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य डी सी बंसल व अनुराग अग्रवाल द्वारा सर्वे भवंतु सुखिनः को कायम रखते हुए आज किडनी रोग के ऑपरेशन के बाद, मरीज के स्वास्थ्य की रक्षा रखने के लिए, उच्च स्वास्थ्य की कामना करते हुए इस्लामनगर निवासी इकराम को लगभग ₹10000 की दवाई दी गईl
ज्ञातव्य हो रेड क्रॉस गाजियाबाद का सेवा चक्र हमेशा गतिमान रहता है ना कोई मौसम ना कोई धर्म हमें अपने निश्चय से दिखा सकता हैl हमारा काम सेवा करने का है सेवा करते रहेंगेl
हमारा मकसद स्वस्थ जनपद
आईए हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत आंदोलन को सफल बनाएं l
आओ साथ चले

Share.