Spread the love

नव बर्ष में जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्राधिकारी ने की बैठक

सोहनपुर देवरिया।बनकटा थाना परिसर में नवागत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नव बर्ष के शुभकामना के साथ प्रत्येक गांव में सीसीटीवी लगाने की पहल करते हुए आवश्यक सहयोग देने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि जनता सेवा में हमेशा उपलब्ध हूं आप कभी भी फोन या कार्यालय में मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। वहीं ग्राम प्रधान कोठा केके सिंह ने बर्षो पूर्व में तैनात रहे थानाध्यक्ष विजय नारायण के द्बारा थाने में कराई गई साफ सफाई की बात कहते हुए कम दिनों में अमित कुमार राय के द्वारा किये कार्यों को सराहा।ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने की बात कही।

इस दौरान ग्राम प्रधान चंदन शर्मा धर्मेन्द्र कुशवाहा अजीत गौड़ विद्यासागर संजीव कुमार रंजीत यादव इंद्रजीत यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय मुकेश पासवान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व  क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Share.