थाना श्रीरामपुर में आयोजित हुआ नव वर्ष मिलन समारोह
पुलिसकर्मियों ने गणमान्य लोगों का फूल से किया स्वागत


प्रतापपुर,देवरिया,सोमवार,1 जनवरी 2024 को श्रीरामपुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों व पत्रकारों को पुष्प देकर स्वागत किया।

इस दौरान एक दूसरे की सुखमय जीवन सहित थाना क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाये रखने की कामना की गई।

इस दौरान कवि,शायर व पत्रकार मक़सूद अहमद भोपतपुरी ने अपनी रचना- फिर से हिम्मत जमा करो,वक्त जो गुजरा क्षमा करो,हर किसी पे दया करो नए साल में नया करो—–-प्रस्तुत कर नए साल का पैगाम दिया।उसके बाद उन्होंने थाना के पुलिसकर्मियों की सुखमय जीवन की कामना करते हुए अपनी रचना- क्षेत्र की जनता को मिले सुरक्षा भरपूर, आबाद रहे टीम सहित थाना श्रीरामपुर—-प्रस्तुत किया।

बनकटा ब्लाक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों का सहयोग जरूरी है।वरिष्ठ पत्रकार मनोज भारती ने कहा कि पुलिस व पत्रकारों के बीच अटूट सम्बन्ध होता है।सूचनाओं के आदान- प्रदान में दोनों एक दूसरे की मदद करते हैं।जन समस्याओं के निस्तारण में भी पत्रकारों का सहयोग रहता है।आशा है कि नव वर्ष में यह सम्बन्ध अत्यधिक मजबूत होंगें।आए हुए क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने कहा कि बिहार सीमा पर स्थित यह थाना जनता को सुरक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।किसी भी समस्याओं का समाधान के लिए सारे आवश्यक कदम उठाए जाएंगें।उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है।समाज के गणमान्य लोगों को पूरा सम्मान दिया जाएगा।जबकि आपराधिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।अतः क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग अपेक्षित है।यहां मुख्य रूप से एसआई दीनबन्धु राय, एसआई छोटेलाल,एसआई दिनेश मौर्य, एसआई अवधेश सिंह यादव, एसआई दीपक सिंह,हेडकांस्टेबल बृजेश विश्वकर्मा, राजू प्रसाद, श्यामजनम यादव, मुकेश शाह, मुकेश कुमार, मुकेश यादव,प्राणध्वज प्रताप सिंह, रामसुरेश चौधरी, अरुण कुमार, विशाल सिंह, अमृतेश सिंह,महिला कांस्टेबल राजमती, संध्या, मीना, रानी सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों में योगेंद्र नाथ राय,प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह मुन्ना ,अनिल सिंह तोमर,कौशल किशोर तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि चन्दन सिंह,मिंटू सिंह, माकपा नेता जयप्रकाश यादव,अमर सिंह,हरेंद्र यादव ,मुर्तुजा अली,रामविचार कुशवाहा,हरेराम यादव, पिंटू साहनी, जयप्रकाश गुप्ता, सुशील सिंह, यूसुफ अली,विनीत मिश्र अंकित विजय यादव,संजय पासवान,अशोक गुप्ता,आदि मौजूद रहे।

Share.