अर्जुन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा हजारों जरूरत मन्दो को कम्बल वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
प्रतापपुर, देवरिया, तहसील क्षेत्र भाटपाररानी के बासदेवपुर उर्फ गोबरही में अर्जुन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से हजारों जरूरत मन्द स्त्री व पुरूष को कम्बल वितरण किया गया।
साथ ही इस पुनीत कार्य के अवसर पर रक्दान शिविर भी लगा जिसमें 15 लोग रक्तदान किये।
आयोजन के अध्यक्ष राजेश यादव 27 बार रक्तदान कर चुके हैं।आयोजन के बतौर मख्य अतिथि पूर्ब कैबिनेट मंत्री ,नेता विरोधी दल ,समाजवादी नेता रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि राजेश यादव जी के साथ परिवार के लोग जो पुनीत कार्य कर रहे हैं।आने वाला समय मे दानवीर कर्ण, राजा बलि व राजा हरिश्चन्द्र के समान इनका भी नाम लिया जाएगा।श्री कि चौधरी ने कहा कि आज देश व प्रदेश की स्तिथि समझ से परे है।वेद,पुराण,रामायण, महाभारत से लेकर देवी देवताओं की कहानियों में पढ़ा व सुना गया था कि पृथ्वी के साथ जीव,जन्तु, पेड़,पौधे,सबको राम ने लाया है, राम ने बनाया है।आज कुछ लोग कह रहे हैं कि हम राम को लाये हैं।देश मे गरीब जनता 5 किलो अनाज के लिए कोटेदार के पीछे घूम रहे हैं।गांव गांव विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाला जा रहा।घर घर अछत कार्य कर्ताओं के हाथ भेजा जा रहा है।कस उसके जगह हर घर मे एक नोकरी का कागज भेज जाता।तय आपको केन है, कि उचित क्या है।हमारी पार्टी गरीबों, मजलूमों की हक की लड़ाई हमेशा लड़ी है, हमेशा लड़ती रहेगी।पूर्ब सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि अज्वजो पुनीत कार्य अर्जुन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।वह सराहनीय कार्य है।
पूर्ब विधायक डा आशुतोष उपाध्याय बबलू ने इस कार्य की सराहना करते हुए पूर्ब कैविनेट मंत्री का स्वागत किया।आयोजन को राष्ट्रीय सचिव सपा ओ0 पी0 यादव,सपा नेता श्यामदेव यादव,सपा नेता अभय यादव,सपा नेता सत्यदेव यादव ने भी सम्बोधित किया।
आयोजक मंडल के ट्रस्टी रामशंकर यादव,राजेश यादव, महेश यादव,उमेश यादव ने सभी अतिथियों को माला पहनकर व अंग वस्त्र ओढाकर स्वागत किया।
इस मौके पर अनिल सिंह तोमर,रमाकांत सिंह,मुर्तुजा अंसारी,इस्माइल अंसारी,व्यास यादव,का0 जयप्रकाश यादव,शर्मानन्द यादव,संजय पांडेय, लालबाबू कु0 हरेंद्र यादव,भनचंद्र यादव,अवध गुप्ता,रामायण सिंह, अनिरुद्ध कुशवहां,दिनेश चंद्र सिंह ,कलावती देवी,उदय प्रताप यादव,अकबर अली,राम मनोहर यादव, मनन राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





