22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर महोबा पुलिस भी सक्रिय।
आपको बता दे अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन को लेकर महोवा पुलिस के साथ साथ जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने अपने क्षेत्र में सुरक्षा चौकसी बढ़ाए जाने को लेकर महोबा जीआरपी थाने का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में मौजूद एस्कॉर्ट पुलिस कर्मियों को लगातार ड्यूटी में जागने के साथ सतर्कता बनाए रखने के लिए व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।
चूंकि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला गर्भगृह में विराजमान हो रहे हैं।
जिसको लेकर अब जीआरपी पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रहेगी।इस दौरान जीआरपी पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी के तहत उत्तर मध्य रेलवे के पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव अपने क्षेत्र के सभी जीआरपी थानों के निरीक्षण किया गया ।
वही हमारी फोकस न्यूज टीम को महोबा की भटवरा चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार भदौरिया व एस ओ जी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुये कहा व उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि यहां पर जनता का भरपूर सहयोग है और उत्साह है साथ में आम जनमानस से रूटीन गस्ती के दौरान आग्रह भी किया गया है कि सभी श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता महोदया के द्वारा दिए दिशा निर्देशानुसार का पूर्णतया पालन करेंगे व 22 जनवरी को सभी अपने अपने घरों में दीप जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से खुशियां मनाएं व नगर को स्वच्छ रखने पूरा सहयोग करेगे।
वही भटवरा चौकी पर उप निरीक्षक सत्येंद्र भदोरिया के साथ हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, इम्तियाज अहमद ,कुबेर सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी गण उपस्थित रहे।





