22 जनवरी को रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी के शामिल होने का विस्तृत कार्यक्रम

22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान का आज पांचवा दिन है। 

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले राज्य अतिथियों की संख्या करीब 600 हो गई। राज्य अतिथि लखनऊ और अयोध्या पहुंचेंगे। महानायक अमिताभ बच्चन और फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से सीधे अयोध्या पहुंचने की खबर है। शुक्रवार को राज्य अतिथियों की संख्या पांच सौ छह थी, लेकिन करीब 600 बताई गई है। इनमें लगभग तीन सौ राज्य अतिथि सीधे अयोध्या पहुंचेेंगे। अन्य के लखनऊ पहुंचने की सूचना है। अयोध्या और लखनऊ में पूरा प्रशासन व्यवस्था में लगा हुआ है।
अयोध्या में 22 का पीएम मोदी का ये है शेड्यूल

22 जनवरी को रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी के शामिल होने का विस्तृत कार्यक्रम
सुबह 10:25 बजे: अयोध्या एयरपोर्ट पर आगमन

• सुबह 10:45 बजे: अयोध्या हेलीपैड पर आगमन

• सुबह 10:55 बजे: श्री राम जन्मभूमि पर आगमन

• सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: आरक्षित

• दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक: प्राण प्रतिष्ठा समारोह

• दोपहर 12:55 बजे: पूजा स्थल से प्रस्थान

• दोपहर 1:00 बजे: सार्वजनिक समारोह स्थल पर आगमन

• दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक: अयोध्या में एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेना
2:10 बजे: कुबेर टीला के दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। उस दिन दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। नड्डा ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को धन्यवाद दिया है। जो मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के प्रभारी हैं।

लखनऊ में धारा 144 लागू

प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गणतंत्र दिवस और आगामी त्योहारों के मद्देनजर लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है।

धमकी के मद्देनजर अयोध्या को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहीं शीर्ष खुफिया सूत्रों ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं.

शीर्ष सूत्रों ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले देश की सुरक्षा पहले से ही हाई अलर्ट पर है.

बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे के बीच होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे. इस कार्यक्रम में हजारों मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों और व्यवसायों के 7,000 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा गया है

शहर के कोने-कोने में लगे विशाल होर्डिंगों पर नारे हैं, “शुभ घड़ी आई”, “तैयार है अयोध्या धाम, विराजेंगे श्री राम”, “राम फिर लौटेंगे”, अयोध्या में राम राज्य और “श्री अयोध्या धाम का कण कण मति चंदन है, आपका अयोध्या धाम में शत शत वंदन है.” राम मार्ग, सरयू नदी तट और लता मंगेशकर चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर पोस्टरों पर रामायण के विभिन्न श्लोक भी छापे गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिनों के अनुष्ठान के लिए हर रोज सुबह 3:40 में जाप कर रहे हैं. आध्यात्मिक जगत के कुछ सिद्ध पुरुषों द्वारा प्राप्त मंत्र जाप का विशेष पाठ प्रधानमंत्री जी प्रति दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त मैं 1 घंटा 11 मिनिट करते हैं. यह जाप 11 दिन तक करने का संकल्प है. यह जाप उनके 11 दिन के अनुष्ठान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters