रामनिवास तिवारी आशुकवि,को मिली विद्या वाचस्पति (पी.एच.डी.)की मानद उपाधि
जिला निवाड़ी म.प्र.- मानव बन जाए जग सारा यह ही है संकल्प हमारा, इस भावित होकर काव्य रचना कर सुंदर समाज के निर्माण की कल्पना लेकर काव्य सृजन करने वाले निवाड़ी जिले के वरिष्ठ साहित्यकार रामनिवास तिवारी आशुकवि गढकुडार’ को साहित्य सेवा काव्य सांझा संकलन के लिए विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा “मानद सम्मान विधा वाचस्पति (पी.एच.डी.)” कुलाधिपति डॉ.राघवेंद्र नारायण आर्य कुलपति डॉक्टर सभाजी राजाराम बाविस्कर,व कुल सचिव डा दिपऺकर वियोगी, द्वारा प्रदान किया गया है
रामनिवास तिवारी आशुकवि को मानद वाचस्पति (पी.च.डी) की उपाधि मिलने पर निवाड़ी जिले के गणमान्य नागरिकों एव पत्रकारो ने तथा झांसी से डा राजेश तिवारी मक्खन, अध्यक्ष, संजय तिवारी राष्ट्रवादी,वी पी सैनी डा प्रताप नारायण दुबे ने शुभकामनाएं एवं बधाई देकर खुशी जाहिर की