अटरिया नसीरपुर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए चुनाव बहिष्कार के संबंध
अवगत कराना है कि हम ग्रामवासी नसीरपुर और क्षेत्रवासी अटरिया. सधारा हैदलपुर नूरपुर टिकावली .महेवा. औता. रूरा आदि गांव लंबे समय से अटरिया नसीरपुर संपर्क मार्ग निर्माण के संबंध में जनप्रतिनिधियों को अवगत करवा रहे है फिर भी हम आज तक आश्वासन ही मिला है आज तक हमारी बात किसी के द्वारा ऊपर तक नहीं पहुचाई गई है जबकि इस रास्ते के निर्माण से क्षेत्र वासियों को समस्याओं जैसे बीमारी मे एंबुलेंस सेवा में देरी होती है जिससे गर्भवती महिलाओं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है
फसल को बाजार तक पहुंचाने में दिक्कत होती है बरसात में गड्डे हो जाने पर पैदल भी नहीं निकल पाते है इसके बन जाने से लोगो को अतरिक्त चक्कर लगाने की जरूरत नही पड़ेगी 10.किमी का चक्कर बचेगा और लोगो को जनपद मुख्यालय और जालौन पहुंचने में मदद मिलेगी जिससे लगभग 10गांवों के 13हजार लोगो को फायदा होगा
आपसे निवेदन है की जनहित में इस सड़क को बनवाने की कृपा करे नहीं तो हम क्षेत्र वासी आंदोलन और चुनाव बहिष्कार के लिए बाध्य होगे।
ग्राम वासियों की ओर से अनुरोध पत्र




