पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी द्वारा पूंछ थाने पहुंच किया गया वार्षिक निरीक्षण एवं पैदल मार्च।
मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक झांसी राजेश एस पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल सहित उपस्थित रहा समस्त थाना स्टाफ 
पूँछ झाँसी कस्बा थाना पूँछ का आज वार्षिक निरीक्षण डी.आई.जी कलानिधि नैथानी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस के द्वारा किया गया ।
वार्षिक मुआयने के दौरान सभी रजिस्टरों को चेक किया गया ।
आज यहाँ थाना भवन, भोजनालय, थाना परिसर, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, कार्यालय ,CCTNS ,IGRS, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टरों के अभिलेखों की प्रविष्टियों को चेककर सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये।
“महिलाओं, बच्चों व बुजुर्ग पीडितों की समस्याओं में करें त्वरित कार्यवाही”
“थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार न होने पाये संचालित”
“कुख्यात/जघन्य अपराधों में सम्मलित अपराधियों पर करें प्रभावी कार्यवाही”
“अच्छी कार्यदक्षता पर 03 पुलिसकर्मी किये गये पुरस्कृत”
हल्का दरोगा बीट कांस्टेबल और ग्राम चौकीदार मिलजुल कर अभीसूचना तंत्र को सुदृढ़ करें
वही निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के बाहर तीन बृक्षों को रोपित करते हुए बताया कि इस बृक्ष का नाम पुलिस पत्रकार मित्रता बृक्ष रखा जाए थाना पूँछ में डी आई जी एवं एसएसपी के द्वारा करीब 2 घंटे से अधिक समय मे सभी विन्दुओ को बारीकी से निरीक्षण किया गया साथ ही जनसुनवाई कक्ष में तैनात महिला आरक्षी के कार्यो की प्रशंसा करते हुए पुरष्कृत करने की घोषणा की।
निरीक्षण के बाद आई टी बी पी बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च में सम्मलित होकर कस्बे के दुकान संचालकों व क्षेत्रीय लोगो से रूबरू हुए आपसी समनबय बनाया
इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल अतिरिक्त निरक्षक आशुतोष सिंह, सहित उपनिरीक्षक दलवीर सिंह, सुरजीत सिंह, सर्वेश कुमार, भंभर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अनुज यादव, जितेन्द्र कुमार, राजेश नागर, सहित कन्सटेवल अंकुश, बृजेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अजीत सिंह आदि पुलिस बल मौजूद रहा।
साथ ही वही उन्होंने सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री को पोस्ट, शेयर न करने तथा उस पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी न करने हेतु लोगो को जागरूक करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
आगामी चुनावों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना स्तर की तैयारियों का जायजा लिया गया । थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों से वार्ता की गयी
थाना क्षेत्रों के समस्त ग्राम प्रहरियों से वार्ता की गयी एवं उन्हें सजग रहने, छोटी से छोटी घटना की जानकारी तत्काल थाना प्रभारी को देने तथा ग्राम मौहल्लों में हो रही गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके उपरान्त डीआईजी झाँसी महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी, अन्य पुलिस अधिकारी, थाना पूँछ पुलिस व अर्द्धसैनिक बल (CAPF) के साथ थाना पूँछ के कस्वा पूँछ के मुख्य बाजार, मिश्रित आबादी, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया । इस दौरान क्षेत्र के व्यापारी बन्धुओं, सर्राफा कारोबारी तथा आमजन से वार्ता कर सुरक्षा का अहसास कराते हुये आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में निर्भीक होकर, निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गयी।






