पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीलू गौतम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की

उरई,जालौन। लोक सभा चुनाव पास आते ही भाजपा में कि सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसी श्रेणी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्वीजा दीक्षित के नेतृत्व में श्री शीलू गौतम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि यह मोदी-योगी का युग है और देश विकास की तरह बढ़ रहा है , हम सभी ने देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री से प्रेरित होकर भाजपा ज्वॉइन करी है।
एक सवाल के जवाब में शीलू गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी के साथ कोई भेद भाव नही किया और हर योजना का लाभ सब को दिया है ।

उन्होंने यह भी कहा देशों के साथ भारत के संबंधों में सुधार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप वर्मा और मा ज पा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की मौजूदगी में राहुल उपाध्याय पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा सभासद एट रामस्वरूप गौतम सभासद एट रविंद्र दीक्षित धीरेंद्र दुबे भूपेंद्र सिंह परमार अभिषेक शर्मा अमिता पीयूष कुमार अमिता अतुल विश्वकर्मा एट पंकज दुबे एट विनय पाठक प्रधान भिटारा अभिषेक गोस्वामी सुनील कुमार मणि कुमार रविंद्र सिंह ऋषभ पटेरिया अर्जुन सिंह अमिता हल्के अमिता भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे उपस्थित रहे।

Share.