ग्राम पंचायत भठवा तिवारी मे बहुत ही धूम धाम से मनाई गई अम्बेडकर जी की जयंती
भारतीय संबिधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के जयंती पर ग्राम पंचायत भठवा तिवारी मे बहुत ही धूम धाम से मनाई गई जयंती जिसमे जय भीम के नारे लगा कर याद किया गया
बाबा साहब का व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुकरणीय कहा स्थानीय प्रशासन ने।
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज बाबा साहब के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लोगो ने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुकरणीय है। संविधान निर्माण में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। उनके जीवन आदर्शो से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और सभी को अपने दायित्व कर्तव्यों का निर्वहन संविधान के मर्यादाओं के अनुरूप करनी चाहिए।





