पत्रकार एकता संघ का राष्टीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न ।
देश के विभिन्न राज्यो व जिलो से आये पत्रकारो का हुआ मंच से सम्मान
उरई जालौन पत्रकार एकता संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ के गांधी प्रेक्षागृह मे पूज्य संत श्री पवन कुमार दास अयोध्या धाम के संरक्षण,राष्टीय अध्यक्ष के डी सिंह की अध्यक्षता व लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ के डायरेक्टर डा सी एम सिंह के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।
अतिथियो द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के, समक्ष दीप प्रज्जवलन कर उनके पूजन अर्चन से महाअधिवेशन का शुभारम्भ किया गया।
मंचस्थ रहे राष्टीय प्रभारी डी पी गुप्ता,प्रदेश प्रभारी दिनेश दीक्षित,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा नन्दी प्रदेश उपाध्यक्ष त्रय ओम प्रकाश उदैनियां, दिनेश त्रिपाठी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी, प्रदेश महासचिव मुकेश तिवारी, प्रदेशसचिव कौशल कुमार, प्रदेश विधिक सलाहकार राजकुमार चौरसिया, दीपूरानी दत्त, अस्मिता सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार हरदैनियां, छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष रघुराम सिन्दूर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ प्रभा सेन्द्रे,प्रदेश प्रभारी शंकर सेन्द्रे, बोलती खबरो के सह सम्पादक सुरेन्द्र श्रीवास्तव, राजन गुप्ता सुल्तान पूरी आदि।
मुख्य अतिथि डा सी एम सिंह ने कहा पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ होता है और आईना की तरह काम करता है पत्रकार एकता संघ पत्रकारो के मध्य वहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है, शासन को पत्रकारो को आवश्यक सुविधाये देनी चाहिये।
राष्टीय अध्यक्ष के डी सिंह ने कहा देश व्यापी संगठन होने के नाते सभी पत्रकारो की चिन्ता करता है पत्रकार एकता संघ! पत्रकारो के हर कदम पर संगठन साथ रहेगा।
इसके पूर्व विभिन्न राज्यो व जिलो से आये पत्रकारो को पुष्पाहार पहिनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस महाधिवेशन मे झांसी, जालौन, गोरखपुर, बस्ती, बाराबंकी, औरैया, इटावा, हमीरपुर, बांदा, ललितपुर, मथुरा, आगरा, श्रावस्ती, दिल्ली, नोयडा, गाजियाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आदि जिलो से पत्रकारो ने सहभागिता की।