जन्माष्टमी पर गौ – आश्रय स्थलो पर किये जाय आयोजन जिलाधिकारी ने दिये आदेश
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
प्रदेश उपाध्यक्ष
पत्रकार एकता संघ
उरई जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने समस्त उप उप जिलाधिकारियों समस्त खण्ड विकास अधिकारियो समस्त अधिशासी अधिकारियो नगर पालिका परिषदो/ नगर पंचायतो को गौ- आश्रय स्थलों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बंध में निर्देश देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, पशुधन अनुभाग-2 के शासनादेश दिनांक 19.08.2024 का अवलोकन करें शासन द्वारा जन्माष्टमी के पर्व के दौरान जनपद में संचालित गौ-आश्रय स्थलों / कान्हा गौशालाओं में निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के दिन सभी गौ-आश्रय स्थलों पर समारोह पूर्वक गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाए, गाय के गोबर के बने दीए, राधा-कृष्ण की मूर्तियों आदि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तैयार कराकर स्थानीय बाजारों में विक्रय हेतु उपलब्ध कराई जाए।
कक्षा-6 से कक्षा-12 तक के स्कूली बच्चों को गौ-आश्रय स्थलयों में भ्रमण हेतु लाया जाए और उन्हें गोपालन की प्रति संवेदनशील बनाते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार एवं गोपालन के महत्व से अवगत कराया जाए।
उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित गौ-आश्रय स्थलों / कान्हा गौशालाओं में उपरोक्तानुसार कार्यक्रम आयोजित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही आयोजित कार्यक्रम की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।