उन्नाव बालाजी रोड पर श्री महादेव मंदिर में श्री राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे हुआ भंडारे का आयोजन।

■राष्ट्रीय हिन्दू महा सभा भारत के तत्वावधान में श्रीमती रेखा वैद्य जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम ।

https://focusnews24x7.com

सभी राष्ट्रीय हिंदू महासभा के सदस्यों द्वारा आज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक राष्ट्रीय हिन्दू महा सभा भारत के तत्वावधान में श्रीमती रेखा वैद्य जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में उन्नाव बालाजी रोड पर श्री महादेव मंदिर में श्री राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा का आयोजन किया गया।

सुबह आचार्यो द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान राधा कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई साथ ही कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इसके पश्चात भगवान राधा कृष्ण की मूृर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महिलाये मंगल गीत गाती रही।

भजन कीर्तन मंडली एवं बाजे भक्ति गीतों का गुणगान करते रहे।

इससे माहौल पूरी तरह राधा कृष्ण मय होकर रह गया।जैसा आपको बताया गया कि वहां राधा कृष्ण की मूर्तियों को मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर में स्थापित किया।इसके साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म का लाभ उठाया।
जहां कार्यक्रम की देखरेख व व्यवस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमति रेखा बैध व वहां उपस्थित राष्ट्रीय हिंदू महासभा के सभी कार्यकर्ता सदस्यों ने की।

जिसमें उपस्थित सदस्य श्रीमती सुषमा गुप्ता जी,श्रीमति रंजना बुंदेला जी, श्रीमति संगीता मिश्रा जी, श्रीमती मधु अग्रवाल जी, श्रीमति मीना दुबे जी श्रीमती दीक्षा गुप्ता जी ,श्रीमती आशा झा जी ,श्रीमती संध्या साहू जी, श्रीमती पुष्पा वर्मा जी, श्रीमति श्वेता तिवारी जी ,श्रीमती द्रोपती वर्मा जी ,श्रीमती सीमा साहू जी,कुं. पूनम राजपूत जी,श्रीमती कमलेश गुर्जर जी,श्री आशीष शर्मा जी ,श्री कैलाश नारायण मालवीय जी ,श्री राम कुमार गुप्ता जी ,श्री मनोज तिवारी जी ,श्री ओम शिवहरे जी ,श्री सौरव जोरकर जी, श्री पंकज झा जी, श्री राजेंद्र कुमार मिश्रा जी ,श्री अनिल कुमार गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह सेंगर जी सहित सभी सदस्य गणों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति रेखा वैध जी का माला एवं श्रीफल ,दुप्त्ता,शाल देकर सम्मान किया।

साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति रेखा वैध जी ने भी सभी कार्यकर्ता सदस्यों का माला व श्रीफल देकर सम्मान किया।

अंत में सभी का आभार व्यक्त किया जिलाध्यक्ष झाँसी श्री कृष्ण सिंह सेंगर जी ने ।

आप सभी को ज्ञात है आए दिन कहीं ना कहीं राष्ट्रीय हिन्दू महा सभा भारत के तत्वावधान में झांसी मे ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में हिंदुत्व को जगाने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है।

अगर बात करे उन्नाव बालाजी रोड पर

श्री महादेव मंदिर में श्री राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में तो बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों सहित भक्तगण भक्ति के रंग में झूमते नजर आए।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters