भारी वर्षा से त्रस्त आदिवासी लोगों ने लगाया सड़क पर जाम ….. कारण जान SHO चिरगांव ने भूखे बच्चो को खिलाया खाना।
रिर्पोट अनुराग तिवारी पत्रकार
चिरगांव नगर में रेलवे स्टेशन रोड़ पर ब्लाक के सामने आदिवासी लोगों ने रोड पर बैठ कर जाम लगाया ।
भारी वर्षा का पानी उनके घरों में भर जाने के कारण पीडितो के बच्चो ने 2 दिन से कुछ भी नहीं खाया बस यह सुन SHO चिरगांव ने भूखे बच्चो को खिलाया खाना।
उनकी समस्या थी कि भारी वर्षा के कारण उनके घरों में पानी भर गया है जिससे उनके घरों के अंदर रखा सामान गीला हो गया उनके बच्चो ने 2 दिन से कुछ भी नहीं खाया है और प्रशासन का कोई भी सहयोग नहीं मिला है
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय के काफी समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला ओर थाना प्रभारी तुरंत उनके लिए खाने पीने की व्यव्स्था की
और उनको रुकने के लिए गल्ला मंडी चिरगांव में व्यव्स्था कराई, पुलिस के इस नेक व्यवहार की सभी ने तारीफ की।
लोगो ने कहा चिरगांव के इतिहास में ऐसा थाना प्रभारी पहली बार आया है जो हर सुख दुःख में लोगो की मदद के लिए तत्पर रहता है






