Spread the love

अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरदार पटेल के मूर्ति पर चढ़ाया फूल और माला

सोहनपुर, देवरिया। बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र के सोहनपुर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य कौशल सिंह, जिला अध्यक्ष रविकर पटेल ने अपने साथियों सहित फूल माला चढ़ाया। उसके बाद जंजीरहा में एक कार्यक्रम में पहुंचे। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पाल ने कहा कि अपना दल एनडीए पार्टी में एक महत्वपूर्ण अंग है और 2014 से हमारे राष्ट्रीय नेता अनुप्रिया पटेल समझौता किया और आज तक कोई शर्त नहीं रखा सत्ता पक्ष में रहकर भी सदन में आवाज उठाती रहती है चाहे शिक्षकों का मामला हो चाहे जाति गणना की मामला हो। दबे और पिछड़ों की आवाज हो अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल उस बात को सदन में उठाती रहती हैं। कौशल सिंह ने कहा कि जब तक आप लोग संगठित नहीं होंगे तब तक कोई लड़ाई जीती नहीं जा सकती। जिला अध्यक्ष रविकर पटेल ने कहा कि 2 अक्टूबर को अग्रसेन इंटर कॉलेज में आपका बहन अनुप्रिया पटेल का आगमन होने जा रहा है जिसके लिए आप लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुंचकर अपने नेता का स्वागत करें और उनके विचारों को सुनें। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपने समस्त साथियों के पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और पूर्व प्रधान शिवप्रसाद सिंह जंजीरहा के निवास पर जाकर आशीर्वाद लिया और पार्टी के नीतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविन्द पटेल, सुजीत पटेल, दीनानाथ सिंह, सुरेश पटेल, उमेश पटेल, अर्जुन पटेल, जय प्रकाश सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Share.