बैरागढ़ मंदिर में विधायक मूलचंद निरंजन को मंदिर से  प्राप्त हुआ आशीर्वाद हमेशा होंगे सफल व साथ ही प्रशासन का ध्यान व्यवस्था पर  रहा ।

जब हमारी फोकस न्यूज 24 x7 टीम के संपादक विनय कुमार पचौरी साथ ही पत्रकारिता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनिया व जिला महामंत्री आशीष समेले  शैलेंद्र पचौरी पहाड़गांव व स्वयं प्रदीप शिवहरे हम सब बैरागढ़ शारदा माता पीठ मंदिर व्यवस्था कवरेज के लिए मंदिर प्रांगण पहुंचते हैं

तो सर्वप्रथम यह देखते हैं कि यहां पर माता रानी के दरबार में आने वाले दर्शनार्थियों को माता रानी के विभिन्न रूपों के दर्शन करने को मिलते हैं भक्तगण सच्चे मन से मां शारदा देवी के दर्शन करते हैं वह अपनी मनोकामना माता रानी के समक्ष रखते हैं माता रानी उनकी मनोकामना को पूर्ण करती हैं वही भक्त प्रसाद इत्यादि ग्रहण कर प्रसन्न होकर मंदिर प्रांगण में चल रहे मेले का अपने बच्चों को आनंद दिलाते हैं।

शारदा मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा चढ़ाया जाए रहे नारियल फोड़कर बड़े ही सुनियोजित ढंग से बचे नारियल की जटाओं को बोरियों में एकत्रित करते हैं जिससे कि मंदिर प्रांगण स्वच्छ बना रहे।

भक्तों द्वारा अगरबत्ती दीप जलाकर माता रानी की आराधना की जाती है। साथ ही मंदिर प्रांगण में अछरी भजन जवारे सांग भाला लेकर व माता रानी के जयकारे लगाते हुए भक्तगण आते है ।

मंदिर प्रांगण की व्यवस्था में बैरागढ़ की पुजारी द्वारा व्यवस्था को तय कराया जाता है शासन व प्रशासन का पूरा सहयोग रहता है

प्रशासनिक व्यवस्था में स्वयं जनपद की जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार कोच उप जिलाधिकारी ज्योति कुमारी साथ ही  कोच पुलिस उपाधीक्षक अर्चना सिंह मय कोतवाल अरुण कुमार व पुलिस टीम के साथ यहां की व्यवस्था का संचालन करते हैं।

जिस समय हमारी चैनल की टीम मंदिर प्रांगण में पहुंची उसे समय क्षेत्र के विधायक माननीय मूलचंद्र निरंजन भी माता रानी के दरबार में सेवाएं देते हुए दिखे जिससे वहां आ रहे हैं भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़े साथ ही साथ वहां के पुजारी द्वारा विधायक मूलचंद निरंजन द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रसन्न होकर उन्हे आशीर्वाद भी दिया ।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक अर्चना सिंह द्वारा  वाहनों को बड़े ही व्यवस्थित ढंग बैरिकेडिंग व्यवस्था से किनारे खड़े करने के लिए एट प्रभारी निरीक्षक विमलेश जी से भी विचार विमर्श किया गया जिससे गाड़ियों की पार्किंग विधिवत हुई।

आपको बता दे कि एट कस्बे  मे बैरागढ़ में माता शारदा  पीठ हजारो लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र बिन्दु है।

यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त मंदिर में पहुंचकर देवी के दर्शन करते हैं। इस मंदिर की ख्याति दूर दूर तक है। जनपद ही नहीं बल्कि कई प्रांतों से लोग मंदिर में शारदा माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हैं। यह अत्यंत सिद्ध पीठ मानी जाती है।

इस मंदिर का अपने आप मेइतिहास  है। यहा आल्हा ऊदल के समय का मंदिर है। आल्हा ने इसी मंदिर में वैराग्य लिया था। जिससे इसका नाम बैरागढ़ पड़ गया। इस मंदिर में आल्हा की सांग गड़ी हुई है जो बहुत भारी भरकम है। इतिहास के जानकारों के मुताबिक ग्यारहवीं शताब्दी में जब दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान का आल्हा से कोंच में युद्ध हुआ था, उस समय आल्हा ने अपनी विजय के लिए आग्रह कर देवी की स्थापना यहां कराई थी। वैसे माता शारदा का स्थान त्रिकूट पर्वत पर है जो मध्य प्रदेश में स्थित है। बताते हैं कि बैरागढ़ में देवी की स्थापना कराने के बाद आल्हा यहां पूजा करते थे। यहीं से उनके मन में वैराग्य उत्पन्न हो गया।

माता शारदा का मंदिर साधारण नक्काशी का बना हुआ है। इस मंदिर के पीछे एक कुंड बना हुआ है। मान्यता है कि इसमें स्नान करने से त्वचा रोग दूर हो जाते हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्त यहां स्नान करते हैं। बड़ी दूर दूर से लोग यहां पर आते हैं। यह स्थान बहुत ही रमणीक है। नवरात्र में दशमी के दिन मुख्य मेला लगता है। बताया जाता है कि देवी शारदा की प्रतिमा दिन में कई बार रूप बदलती है। देवी भक्त जवारे लेकर देवी के चरणों में समर्पित करते हैं।।
यह मंदिर बहुत ही प्राचीन और ख्याति प्राप्त है। रोज यहां पर अपार भीड़ होती है लेकिन नवरात्र के दिनों में भक्तों की संख्या में कई गुना इजाफा हो जाता है। जो लोग यहां पर देवी के दर्शन करते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्र के दिनों में गैर प्रांतों के लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

कस्बा एट तक ट्रेन और बस से पहुंचा जा सकता है। एट से टैक्सी ही मंदिर तक जाने का साधन है। कस्बे से मंदिर की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है। निजी वाहन से पहुंचने में भी आसानी रहती है। झांसी जाने वाले मार्ग पर यह स्थित है।

Share.