एनसीआरईएस के पदाधिकारियों ने एनसीआरएमयू को झूठा साबित किया

अभी यूनियन के मान्यता के चुनाव की सरगर्मी जोर पकड़ ही रही थी कि दिनांक 12.11.2024 को एनसीआरईएस के जिन पदाधिकारियों को लाल झंडे की यूनियन ने अपने संगठन में शामिल होने का दावा किया था उनमें से अधिकांश पदाधिकारियों संजय कुमार, विष्णु यादव, पंचू, संजीव साहू, राजकुमार सिंह ने मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह और मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल के नेतृत्व में नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लॉइज संघ में अपनी आस्था बरकरार रखते हुए कहा कि हमको झूठ बोलकर ले जाया गया था और बाद में जब हमें यह जानकारी हुई कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा है तो हमने अपने संगठन एन सी आर ई एस में आस्था व्यक्त करते हुए पुनः दिनांक 13-11-2024 को अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
संघ में आस्था व्यक्त करते हुए नितिन परसरिया एस एस ई फिल्टर प्रभारी, हिमांशु दुबे जे ई कल्याण केन्द्र,अमरेश मीना जे ई पश्चिम, सुबोध श्रीवास्तव पम्प आपरेटर ने सदस्यता ग्रहण की।
मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल ने बताया कि एन पी एस के मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष करते रहने से सभी कर्मचारियों का रुझान एन सी आर ई एस के पक्ष में होने से दूसरे संगठनों में बौखलाहट है।

हाल ही में यू पी एस की घोषणा होने के बाद से लाल झंडे के राष्ट्रीय नेता का बयान कर्मचारियों में आक्रोश पैदा कर रहा है जो 4,5,6 दिसंबर को होने वाले चुनाव का परिणाम निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters