रिश्वतखोर कानूनगो दो दलालो सहित एंटी करप्शन टीम के द्वारा दबोचा गया
थाना एट मे हुआ अभियोग पंजीकृत विधिक कार्यवाही प्रारम्भ
उरई जालौन योगी के राज्य मे भ्रष्टाचार हो ये हो कैसे सकता हां योगी जी के साथ साथ स्वयं को भी जागरुक होना पडेगा, इसकी नजीर पेश की एक वेवा महिला राधा पटेल ने! वधाई की पात्र है श्रीमती राधा पटेल निवासी परैथा जनपद जालौन जिन्होने साहस दिखाकर ये सिद्ध कर दिया कि सरकार तो जनता के लिये समर्पित होकर कार्य कर रही हम भी अपनी जिम्मेदारी समझे और जागरुक हो।
श्रीमती राधा पटेल पत्नी स्व शिवेन्द्र सिंह पटेल निवासी परैथा जनपद जालौन वसीयतनामा वनवानेके लिये तहसील कोच मे राजस्व अधिकारी के पास अनेको वार जा चुकी पर राजस्व कर्मी का दिल न पसीजा कि एक वेवा महिला को इतना परेशान कर रहा है अन्तत: उसकी नियत सामने आ ही गयी कि 30 रु दो तुम्हारा कार्य हो जायेगा, विचारणीय विषय तो ये है कि वह रिश्वत लेने के लिये भी अपने दो गुर्गे पाल रखा था जिन से वह पाक साफ रहकर रिश्वत की रकम लिवाया करता था।
श्रीमती राधा पटेल ने भ्रष्टाचारी को सबक सिखाने की ठान ली और एंटी करप्शन झांसी की टीम को अपनी हकीकत वयां की टीम के जांबाज पुलिस अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करने वाले राजस्व अधिकारी सहित उसके दो दलालो को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया
उक्त सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक जालौन प्रदीप कुमार ने पत्रकारो को क्या बताया, आईये आपको सुनाते है





