आगरा – बेसिक शिक्षा विभाग में एंटी करप्शन की कार्रवाई
■एंटी करप्शन ने BSA के बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा।
■बाबू हर्ष शुक्ला ने 50 हजार रुपए की रिश्वत ली
■स्कूल की मान्यता के नाम पर रिश्वत ली थी
■स्कूल प्रबंधक अरविंद से बाबू ने कार में ली रिश्वत
आगरा जिले के बीएसए ऑफिस का मामला
UP: बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक गिरफ्तार, मान्यता के नाम पर ली 50 हजार की रिश्वत
आगरा में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते (एंटी करप्शन) ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक हर्ष शुक्ला को स्कूल की मान्यता के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत लेते सेंट जोंस चौराहे से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
लिपिक कई माह से बरौली अहीर के विद्यालय की मान्यता के लिए प्रबंधक को बीएसए कार्यालय के चक्कर लगवा रहा था।
एंटी करप्शन थाने में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया जा रहा है।
एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर ने बताया कि बरौली अहीर स्थित केडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ताज नगरी निवासी अरविंद कुमार सिंह ने करीब पांच दिन पहले उनके कार्यालय में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। पहले मान्यता के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया था। पीड़ित कई माह से बेसिक शिक्षा विभाग में चक्कर काट रहा था।






