भाजपा योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण: जालौन ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन ने गिनाईं उपलब्धियां
जालौन, (फोकस न्यूज 24*7)
भाजपा की योगी सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर जालौन विकासखंड ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। फोकस न्यूज 24*7 की विशेष भेंटवार्ता में उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बुनियादी ढांचे के विकास, किसानों के उत्थान और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
साथ ही सरकार की प्रमुख उपलब्धियां के क्रम मे बताया कि सरकार ने
- सुरक्षा एवं कानून व्यवस्थाके क्रम मे : प्रदेश में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कर कानून का राज स्थापित किया गया। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।
- बिजली और आधारभूत संरचना के क्रम मे : गाँवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई, सड़क निर्माण एवं राजमार्गों के विस्तार में तेजी लाई गई।
- कृषि एवं किसान कल्याण के क्रम मे : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी गई, सिंचाई योजनाओं में सुधार किया गया।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के क्रम मे : सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ-साथ मेडिकल सुविधाओं का विस्तार किया गया।
- युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओ के क्रम मे : विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
वक्फ बोर्ड पर विस्तार से चर्चा
ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन ने वक्फ बोर्ड को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वक्फ संपत्तियों के सही प्रबंधन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अवैध कब्जों को हटाने और संपत्तियों के सही उपयोग के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्विति
सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वरोजगार योजना जैसी कई लाभकारी योजनाओं से जोड़ा गया है।
ब्लॉक प्रमुख का संदेश
रामराज निरंजन ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन के प्रति समर्पित है और आने वाले समय में और भी अधिक जनहितैषी योजनाओं को लागू किया जाएगा।
इस विशेष चर्चा के दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं और प्रदेश को और अधिक समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें।
(रिपोर्ट: महेश चौधरी, जालौन, फोकस न्यूज 24*7)





