डी.डी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जालौन में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह
■ फिल्म अभिनेता राजपाल यादव रहे मुख्य अतिथि
जालौन: नगर के प्रतिष्ठित डी.डी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बालक-बालिकाओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
राजपाल यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “बच्चों का उज्जवल भविष्य गार्जियनों की सतत निगरानी और सहयोग पर निर्भर करता है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचाने और उन्हें सही दिशा प्रदान करें।”
कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. हरेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख राम राजा निरंजन, दीपक मित्तल, पुनीत मित्तल, कृपाराम खत्री तथा नगर के अनेक बुद्धिजीवी नागरिक शामिल थे।
समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों और बच्चों के आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
रिपोर्ट: महेश चौधरी, फोकस न्यूज़ 24×7, जालौन






