AIMIM जिला अध्यक्ष ने SP को सौंपा ज्ञापन | प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की सुरक्षा की मांग
देवरिया से बड़ी खबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष अशरफ अली अंसारी ने आज पुलिस अधीक्षक देवरिया को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कानूनी कार्यवाही की मांग की और साथ ही AIMIM उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
अशरफ अली अंसारी ने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लगातार अल्पसंख्यकों और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
कौन हैं शौकत अली? जाने
शौकत अली, AIMIM की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं।
वे अक्सर मुसलमानों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को आवाज़ देते रहे हैं।
कई बार उनके बयान विवादों में भी रहे हैं, जैसे महाराजा सुहेलदेव को लेकर दिया गया वक्तव्य और हिंदू समाज पर की गई टिप्पणियाँ।
उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयानों पर FIR भी दर्ज हो चुकी है, लेकिन वे खुद को हमेशा अल्पसंख्यकों की आवाज़ और उनके हक़ का सिपाही बताते हैं।
शौकत अली का मानना है कि AIMIM यूपी में दलित-मुस्लिम भाईचारे और हाशिए पर खड़े तबकों की राजनीति को मज़बूती से खड़ा करेगी।





