नव वर्ष 2026 पर कवि बंधु कॉलोनी चिरगांव में धार्मिक आयोजनों की भव्य शुरुआत
नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर झांसी जनपद के चिरगांव स्थित कवि बंधु कॉलोनी में धार्मिक आयोजनों की भव्य शुरुआत की गई। कवि बंधु कॉलोनी परिवार एवं समस्त कॉलोनीवासियों के सहयोग से आयोजित इस पावन कार्यक्रम में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर खेरापति सरकार वराठा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, वहीं कवि बंधु कॉलोनी परिसर में दो दिवसीय पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। महायज्ञ का समापन कल पूर्ण आहुति के साथ किया जाएगा, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
कार्यक्रम में मोर्चा शिक्षक विधायक श्री बाबूलाल तिवारी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके सानिध्य में यज्ञ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। अपने संबोधन में विधायक श्री तिवारी ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में स्नातक मतदाता बनने का आह्वान किया। उन्होंने बुंदेलखंड से स्नातक विधायक के चयन को क्षेत्रीय विकास एवं बुंदेलखंड राज्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सशक्त कदम बताया।
पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री महायज्ञ कार्यकर्ता श्री राजीव गुप्ता के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में अनिल श्रीवास्तव, सियाशरण राम, रामजी गुप्ता, उमा शरण सोनी, जयकिशोर नीखार, प्रतीक विश्वकर्मा, अभय गुप्ता, जगत शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, संजीव रावत, राजेंद्र शर्मा, विवेक पांडे, नरेंद्र पाराशर, विष्णु पटेरिया, के.के. रिछारिया, परशुराम श्रीवास, राघवेंद्र यादव, वीरपाल राजपूत, नाथूराम रैकवार, शिवदयाल, हरिश्चंद्र राजपूत सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान और सामूहिक सहभागिता के साथ यह आयोजन नव वर्ष पर क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दे रहा है।





