माघ मेला-2026: मकर संक्रांति के मुख्य स्नान पर्व पर प्रशासन मुस्तैद, अधिकारियों ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
प्रयागराज। माघ मेला-2026 के मुख्य स्नान पर्व मकर संक्रांति के सफल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं मेलाधिकारी प्रयागराज ने मेला क्षेत्र का निरन्तर निरीक्षण एवं भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं से कुशल-क्षेम जाना तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटीरत पुलिस बल एवं अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं आपात सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रशासन की सक्रियता के चलते मकर संक्रांति का मुख्य स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।





