दिनांक 22 फरवरी 2026 को वृहद विधिक साक्षरता मेगा शिविर का होगा आयोजन।

शैलजा मिश्रा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सी डी देवरिया
आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में राजकीय इण्टर कालेज देवरिया के परिसर में जनपद स्तरीय करियर मेला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सी डी देवरिया द्वारा उपस्थित आम जनमानस को उनके अधिकारों के बारें में अवगत करा कर बच्चों का अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करे इस पर विस्तार से वर्णन किया गया। उक्त अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज सी.डीदेवरिया श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अलग-अलग विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए 22.फरवरी.2026 को वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस को इस अवसर पर लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेघा शिविर का मुख्य उद्देश्य विभागों द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। सचिव ने कहा कि 22 फरवरी 2026 को वृहद साक्षरता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन में सभी विभागों द्वारा अधिक से अधिक लाभार्थियों को चयनित कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके, इस बारे में सभी विभागों को भी सूचना दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें। इस शिविर के माध्यम से आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होने कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी आम नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक होने का अवसर मिलता है. वहीं सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने से लेकर मुफ्त कानूनी सहायता देने में भी ये कैंप बेहद ही उपयोगी साबित होते हैं. न्यायाधीश द्वारा उक्त के सन्दर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के समस्त पैरा-लीगल वालंटियर्स को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को जागरूक और सशक्त बनाते हुए उन्हें अलग अलग योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Share.