बारहवीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

 (प्रतापपुर देवरिया)
क्षेत्र के नेहरु इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया बंगरुआ प्रतापपुर में सोमवार को कक्षा 11 के छात्रों ने बारहवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी।
उक्त अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के संरक्षक वशिष्ठ पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वल्लित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ततपश्चात् नन्दिनी कुमारी,प्रिया कुमारी, अनामिका कुमारी,प्रीति कुमारी ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व विदाई गीत गाकर छात्राओं ने सभी को लुभाया।
उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम आपसे विदा लेते हुए उन सभी अद्भुत और मजेदार यादों को याद कर रहे हैं जो हमने साथ मिलकर वर्षों में बनाई हैं। हमें आपके जाने का दुख है, लेकिन हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि जीवन आपको आगे कहाँ ले जाता है।हमारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद और आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय ने कहा
मुझे एक ओर दुख है, लेकिन आप सभी के जीवन में नए अध्याय के लिए मैं उत्साहित हूँ। आप सभी को अलविदा कहना थोड़ा दुखद है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम सब संपर्क में बने रहेंगे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
कार्यक्रम को शिक्षक बब्बन यादव,प्रवक्ता डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय, प्रवक्ता अनन्त प्रकाश मिश्र,अजित कुमार सिंह,
रविन्द्र कुमार प्रजापति आदि ने सम्बोधित किया।
यहां पर मुख्य रुप से शमशेर यादव,रणजीत कुशवाहा,शिवानंद सरस्वती,आयुष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मनीष कुमार पाण्डेय ने किया।

Share.