वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘उल्लास-2026’ भव्य रूप से संपन्न

मोठ। ग्राम पंचायत साकिन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज साकिन में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘उल्लास-2026’ बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजू राणा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, झांसी मंडल (झांसी) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रति वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, झांसी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन प्रधानाचार्य श्री राम किशोर तथा राजकीय इंटर कॉलेज साकिन के समस्त स्टाफ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।
कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के स्टाफ एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों को भी अतिथि सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित अतिथियों में प्रमुख रूप से—
हरपाल सिंह (प्रधानाध्यापक, जूनियर हाई स्कूल साकिन),
रब्बानी उल्ला खान (प्राथमिक कन्या विद्यालय साकिन),
विपिन कुमार (प्राथमिक विद्यालय साकिन),
अमर सिंह कुशवाहा, अमित गुर्जर, अरशद खान,
संजीव कुशवाहा, संजीव अग्रवाल, अरुण कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज साकिन) शामिल रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं—प्रभाकांत मिश्रा एवं जहूर अहमद खान की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
अंत में प्रधानाचार्य श्री राम किशोर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।
मोठ से संवाददाता: जहूर अहमद खान

Share.