अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाना ही आदर्श गुण है – एसीपी केशव चौधरी
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ
गाजियाबाद। आईटीएस मोहन नगर, गाजियाबाद में मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मिशन शक्ति से जुड़ी महिला आरक्षियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया।
अपने संबोधन में एसीपी केशव चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को नई ताकत मिल रही है। वे अधिक आत्मनिर्भर, साहसी और जागरूक बन रही हैं। उन्होंने कहा कि “अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाना ही एक आदर्श व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण है।” साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति से जुड़ी महिला आरक्षियों सहित सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि केशव चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।





