Spread the love

*सुप्रसिद्ध शिक्षक खान सर को मिली अग्रिम जमानत नगर में प्रसन्नता का माहौल*

*खान सर शिक्षा जगत के गौरव-डा0 कन्हैयालाल गुप्ता*

भाटपार रानी देवरिया। भारत के शिक्षा जगत में टॉप फाइव में स्थान रखने वाले भाटपार रानी के मूल निवासी व पटना को अपना कर्मस्थली मानने वाले पटना वाले खान सर से विश्व विख्यात शिक्षक खान सर को 2 जून को उनके ही ऑफिस में तोड़फोड़ किए जाने के बाद साजिश के तहत उनके ऊपर ही मुकदमा पंजीकृत करा करके उनको जेल भेजने साजिश रचने वाले बेनकाब हो गए और कोर्ट ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए उनको बिना गिरफ्तार किये आज अग्रिम जमानत दे दी। यह सूचना जैसे ही उनके जन्मभूमि भाटपार रानी उपनगर में लोगों को मिली लोगों में प्रसन्नता की लहर प्राप्त हो गई लोगों द्वारा यह कहते हुए सुना गया की सत्यमेव जयते सत्य की सदैव जीत होती है। भाटपार रानी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि खान सर ने शिक्षा जगत में अलख जगाने का काम किया है गरीब बच्चों के लिए सस्ती शिक्षा प्रदान कर उनको आगे बढ़ने का मौका दिया है आज उनके यू ट्यूब के माध्यम से लाखों बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश के भिन्न-भिन्न पदों पर आसीन हो रहे हैं यह गर्व की बात है भाटपार रानी जो खान सर का जन्मभूमि है बहुत जल्द ही यहां पर हॉस्पिटल खोलने की बात चल रही है जिसमें सस्ता से सस्ता जांच एवं इलाज किया जाएगा गरीब व्यक्ति भी अपना अच्छा इलाज कम पैसे में इस हॉस्पिटल में करा सके। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि खान सर पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह निराधार है आज कोर्ट ने बिना गिरफ्तार किया उनका अग्रिम जमानत देकर यह साबित कर दिया की सदैव सत्य की जीत होती है खान सर भाटपार रानी ही नहीं शिक्षा जगत के गौरव है देश के गौरव है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री देवेश गुप्ता ने कहा कि खान सर ऐसे शिक्षक हैं जो गरीब बच्चों को कम से कम पैसे में शिक्षा देने का कार्य कर रहे है ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। नगर के प्रमुख साइकिल व्यवसायी विक्रांत वर्मा ने कहा कि खान सर पर जो भी और आरोप लगाए गए हैं वह निराधार है मिथ्या है जो व्यक्ति गरीबों के लिए शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए कम से कम पैसे में शिक्षा ग्रहण एवं इलाज कर सके उसके बारे में सोचता है और आज पटना में खान सर हॉस्पिटल स्थापित कर गरीबों को सस्ता चिकित्सा प्रदान कर रहा है ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना भी पाप है। शिक्षक एवं कवि डा0 कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि आज के परिवेश में जहां अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं तो वही गरीबों के अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा देने के लिए खान सर ने कम पैसे में शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था कर प्रत्येक बच्चे के भविष्य को निखारने का कार्य कर रहे हैं ऐसे व्यक्ति पर लांछन लगाना उचित नहीं है। खान सर शिक्षा जगत के गौरव है। कहां जाता है कि भगवान के घर देर है अंधेर नही सत्यमेव जयते सदैव सत्य की जीत होती है। अन्य व्यापारियों में गणेश गुप्ता शैलेश गुप्ता मेराज अंसारी रतन मिश्रा नसीम सिद्दीकी नुरुल हक गफ्फार अंसारी चंदन शर्मा नरेंद्र मालवीय आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है उक्त अवसर पर खान सर के पिता वशीर खान ने भाटपार रानी की जनता को खान सर के प्रति इस अपार स्नेह व प्यार के लिए धन्यवाद दिया।

Share.