ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
झांसी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की झांसी डिवीजन, एनसीआर की नई कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह शाखा कार्यालय झांसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक आर.के. दुबे ने की।
समारोह में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मंडल अध्यक्ष पद पर कृष्णकांत तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्म नरेश, उपाध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता एवं गौरव अग्रवाल, कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रतीक जैन, गौरव साहू एवं आबिद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं शाखा सचिव अनमोल दुबे, सहायक सचिव सुशील सौरव, धर्मेंद्र एवं देवेंद्र श्रीवास, संयुक्त शाखा सचिव शुभम चौबे एवं विशाल अग्रवाल सहित सक्रिय सदस्यों के रूप में जयचंद, कपिल देव, धर्मेंद्र, अभिषेक कुमार खरे एवं कोषाध्यक्ष उपाध्याय आदि का चयन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी ने संगठन के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य अपने अधिकारों एवं हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे तथा संगठन के निर्देशों के अनुसार पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
समारोह में मंडल के कामरेड नेत्रपाल, राकेश राजपूत, नरेश वर्मा, पंकज दुबे, महेश कुशवाहा, दीपक साहू, शैलेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद, नरेश राजपूत एवं चेतन साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव अनमोल दुबे ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार





