Spread the love

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिरगांव में पूर्व छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी गठित

चिरगांव। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चिरगांव में पूर्व छात्र परिषद के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई।
चुनाव समिति के तत्वावधान में आयोजित चुनाव में विद्यालय के पुरातन छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर आनंद जैन (अंकु), उपाध्यक्ष पद पर नंदकिशोर कुशवाहा एवं अंकित शिवहरे, महामंत्री पद पर आर्या शिवहरे तथा कोषाध्यक्ष पद पर ऋषिकांत अग्रवाल का चयन किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद जैन ने सभी पूर्व छात्रों एवं विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र परिषद का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा वर्तमान छात्रों के मार्गदर्शन के लिए निरंतर कार्य करना है। परिषद भविष्य में भी विद्यालय और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संरक्षक मंडल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी विद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, पत्रकार

Share.