कोतवाली पुलिस उरई की टीम ने मोटरसाईकिल चोरियो का किया सफल अनावरण
उरई जालौन आई जी झांसी परिक्षेत्र झांसी आकाश कुलहरि के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक उरई कोतवाली आनन्द सिंह की टीम ने दो अन्तर्राज्यीय वाहन चोरो को मय वाहनो के गिरफ्तार किया! पकडे गये चोरो के नाम आनन्द पुत्र चन्द्रशेखर निवासी महुआखेडा थाना समथर, मोनू पुत्र रहीस निवासी राजपुर थाना रक्सा जिला झांसी बताये गये है
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो के खिलाफ मुकद्दमा अपराध संख्या 481/226 धारा 303(2), 317(2) 317(4) बी एन एस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया
उक्त सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने पत्रकारो को इस प्रकार बताया! पत्रकार वार्ता के दौरान अपर एस पी डा ईशान सोनी भी उपस्थित रहे




