Spread the love

रेंढर पुलिस ने नाजायज छुरी के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

जालौन। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेंढर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान एक आरोपी को नाजायज छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ एवं थानाध्यक्ष रेंढर के पर्यवेक्षण में 24 सितंबर 2026 की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान उपनिरीक्षक इबरार खान ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम मानपुरा मोड़ स्थित नहर पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान बृजेन्द्र कुमार पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम मानपुरा, थाना रेंढर, जनपद जालौन, उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नाजायज छुरी बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर थाना रेंढर में मु0अ0सं0 85/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बृजेन्द्र कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में धारा 323, 504, 506 भादवि तथा वर्ष 2025 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें मु0अ0सं0 08/2025, 25/2025, 50/2025 और 57/2025 शामिल हैं। वर्तमान में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा उसका छठा मामला बताया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक इबरार खान, थाना रेंढर
कांस्टेबल 1999 ऋषि सिंह
कांस्टेबल 1791 विकास यादव
कांस्टेबल 1731 जीवन पाल
कांस्टेबल 1570 अरुण सिंह
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters