जालौन पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले
जालौन। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जालौन पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई चौकी प्रभारियों समेत 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। तबादला सूची में उप निरीक्षकों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है।
तबादले के क्रम में कोतवाली उरई की मंडी चौकी प्रभारी रमाशंकर तिवारी को बल्लभ नगर चौकी भेजा गया है, जबकि तिलक नगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह को मंडी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। डकोर, कदौरा, कालपी, आटा, कोंच, नदीगांव, रैढर, गोहन, जालौन, ऐठ, माधौगढ़ समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
प्रमुख तैनातियां
- इदरीस अहमद — डकोर
- उदयपाल सिंह — कदौरा
- अकील अहमद — कालपी
- जितेंद्र सिंह — आटा
- अवधेश सिंह — कोंच
- बृजकिशोर — नदीगांव
- रामजी सिंह — रैढर
- श्यामवीर सिंह — गोहन
- शफीक अहमद — जालौन
- कमलेश कुमार — ऐठ
- चरन सिंह — माधौगढ़
- कौशलेन्द्र सिंह — चुर्की
- सुनील कुमार — कोतवाली उरई
- योगेश कुमार — कोतवाली उरई
- रामविलास — रामपुरा
- प्रेम बहादुर सिंह — जगम्मनपुर
महिला पुलिसकर्मियों की भी बदली तैनाती
तबादला सूची में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है। अनीता देवी, प्रियंका देवी और सन्नो देवी समेत महिला उप निरीक्षकों, महिला हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबलों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती वाले थाना एवं चौकी क्षेत्रों में समय से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रभावी होगी।






