फोकस न्यूज 24×7 की पत्रकार संगीता माहेश्वरी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन
नाथद्वारा। फोकस न्यूज 24×7 की पत्रकार संगीता माहेश्वरी गाजियाबाद से अपने बच्चों के साथ नाथद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए और परिवार सहित आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रीनाथजी की विभिन्न झांकियों के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
दर्शन के पश्चात संगीता माहेश्वरी ने श्री यमुना मोटी कला केंद्र में गोकुलेश दीक्षित के साथ मुलाकात की। इस दौरान फोकस न्यूज 24×7 के संपादक विनय पचौरी से भी चैनल के आगामी विकास, समाचार कवरेज को और प्रभावी बनाने तथा पत्रकारिता के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर संगीता माहेश्वरी ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक एवं जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता के साथ जनता तक पहुंचाना मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वहीं, संपादक विनय पचौरी ने फोकस न्यूज 24×7 के विस्तार, जमीनी स्तर की पत्रकारिता को मजबूत करने और बेहतर समाचार प्रस्तुति को लेकर अपने विचार साझा किए।
श्रीनाथजी के दर्शन एवं मुलाकात के बाद शाम को संगीता माहेश्वरी अपने बच्चों के साथ चेतक एक्सप्रेस से गाजियाबाद की ओर रवाना हुईं।





