Spread the love

डीएम ने मंडी परिषद के कार्यों की समीक्षा कर व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

देवरिया  जिलाधिकारी ने मंडी परिषद के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव मंडी को निर्देश दिया कि मंडी में आने वाले व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। मंडी परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही व्यापारियों को अनुमन्य सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध हों, यह भी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मंडी परिषद में कराए जा रहे सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही कदापि न बरती जाए।

 

Share.