जालौन पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
प्रमुख बिंदु:
■ जालौन पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान में की कार्रवाई।
■ ₹25 हजार का इनामी एवं अंतरराज्यीय अभियुक्त आजाद खां गिरफ्तार।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने दी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी।
■ मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी अभियुक्त, जालौन पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता
उरई, जालौन। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जालौन पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त आजाद खां को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आजाद खां पुत्र कल्लू खां, निवासी अजीतमल, जनपद औरैया के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद और स्वाट/सर्विलांस प्रभारी रिंकू सिंह के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही थी।
इसी अभियान के दौरान टीम ने जालौन कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 195/26, धारा 305 बी/61 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त आजाद खां को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराज्यीय स्तर पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताया गया है।
पूरे मामले और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने विस्तृत जानकारी दी। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फोकस न्यूज़ 24×7 | उरई, जालौन






