Spread the love

डीएम और एसपी ने विभिन्न स्थलों पर प्रस्तावित पटाखों की दुकानों का किया निरीक्षण

■ सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हों पटाखों की दुकानों के संचालन की व्यवस्था : डीएम

देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के साथ जनपद में पटाखों की दुकानों के लिए निर्धारित एवं प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सदर तहसील, सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज, आईटीआई कॉलेज (थाना कोतवाली) तथा सलेमपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित की जा रही पटाखों की दुकानों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने दुकानों के लिए की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन प्रबंधों तथा निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्थिति का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखों की दुकानों का संचालन निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा नियमों के अनुरूप ही सुनिश्चित कराया जाए। सभी दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता, आपातकालीन स्थिति से निपटने के इंतजाम तथा आवागमन के लिए सुरक्षित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए तथा यह विशेष ध्यान दिया जाए कि पटाखों की बिक्री के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share.