जालौन में पेड़ पर लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
जालौन। जनपद जालौन के सीगपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान प्रवेश दोहरे पुत्र श्रीकृष्ण के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक अविवाहित था।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल में जुटी है।
रिपोर्ट : महेश चौधरी जालौन






