‘पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे’ भजन पर भावविभोर हुए श्रद्धालु, आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बांधा भक्ति का समां
विठूर (कानपुर)। विठूर की पावन धरा स्थित मां पीताम्बरा माई मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी ने अपने मधुर स्वर में प्रसिद्ध भजन ‘पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भजन की मधुर धुन और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालु भजन के साथ झूमते और प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। भजन के माध्यम से आचार्य श्री ने भगवान श्रीकृष्ण की शरणागति और भक्त के जीवन में प्रभु की कृपा का सुंदर संदेश दिया।
इस अवसर पर कथा आयोजन समिति की ओर से भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं का सम्मान भी किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न एवं सम्मान देकर उनके सहयोग, सहभागिता और धार्मिक आयोजन के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। विठूर की धार्मिक धरा पर आयोजित यह कथा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनी हुई है।
जन वर्ता पर फोकस न्यूज़ 24×7






