बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण और रजत पदक से किया गया सम्मानित
रतसिया कोठी (देवरिया)। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतसिया कोठी का पांचवां दीक्षांत समारोह भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2023, 2024 और 2025 के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण एवं रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्थान के संस्थापक एवं कुलमुख्य डॉ. तेज प्रताप सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह, प्रबंधक डॉ. भानु प्रताप सिंह (एडवोकेट), संस्थापिका श्रीमती रीता सिंह, ओएसडी डॉ. संयोगिता सिंह तथा निदेशक चंद्र प्रताप सिंह की विशेष सहभागिता रही।
इसके अलावा पीडीआरडी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश रंजन, जी. बब्बन सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के पदाधिकारी एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।
स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थी
वर्ष 2023: आरती पटेल, शिक्षा सिंह, शोभा सिंह, निधि सिंह एवं रीना कुमारी।
वर्ष 2024: मनीषा सिंह, प्रीति कुमारी, रागिनी दूबे, जीतू कुमारी, श्रुति सिंह बघेल, नेहा, निवेदिता गिरी एवं रितु कुमारी।
वर्ष 2025: साहिब तलवार, काव्या पाण्डेय, जागृति सिंह, मनीषा कुमारी, विनय कुमार त्रिपाठी, नीना शर्मा, अनीका ठाकुर एवं प्रीति सिंह।
रजत पदक विजेता विद्यार्थी
वर्ष 2023: सोनम, अंजली मिश्रा, रानी साहू, सानिया तिवारी एवं ज्योति पाण्डेय।
वर्ष 2024: अनिषा सिंह, रजनी सिंह, रोकसार खातून, सविता चौहान, रोहित कुमार मिश्रा, प्रीति सिंह, रीचा गुप्ता एवं साक्षी कुशवाहा।
वर्ष 2025: पलक मिश्रा, तनु चौरसिया, गीता यादव, रीना, अनिल कुमार, मुस्कान कुमारी सिंह, श्रुति शर्मा एवं वन्दनी शर्मा।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने समारोह की भव्यता, अनुशासन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आयोजन समिति के सामूहिक प्रयासों से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पांचवां दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा का यादगार पड़ाव साबित हुआ।





