जालौन पुलिस के यातायात जागरूकता अभियान का दिखने लगा असर, चालक सहित दोनों सवारियों ने पहना हेलमेट
उरई, जालौन। जनपद में यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में जालौन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर अब आमजन में दिखाई देने लगा है।
इसी क्रम में दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठी सवारी भी हेलमेट पहने नजर आई। यह दृश्य यातायात नियमों के प्रति बढ़ती जागरूकता और पुलिस के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक उदाहरण है।
जालौन पुलिस द्वारा विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन अभियानों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और हेलमेट के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
जालौन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने। यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
जन वर्ता पर फोकस न्यूज़ 24×7 | जालौन





