मंत्रिमंडल का आज एक माह बाद फिर से हुआ विस्तार। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल का आज एक माह बाद फिर से हुआ। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

सोलन से सबसे पुराने विधायक धनी राम शांडिल्य ने शपथ ली. फिर सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह बेटे शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांगड़ा के जवाली से चंदर कुमार, कुसुमपट्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर द्वारा मंत्री पद की शपथ ली गई है।
कांग्रेस के पक्ष में चुनाव परिणाम आने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था. उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया था. ठीक एक माह बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के कैबिनेट का विस्तार भी हो गया है.इधर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार बीजेपी सिर्फ 25 सीटें ही जीत पाई।

Share.