80 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली के साथ किया गया गिरफ्तार,

प्रतापपुर (देवरिया)   पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान *“आप्रेशन प्रहार”* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ( दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया के द्वारा गठित टीम के द्वारा आज दिनांक 31.12.2025 को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हाता बाजार के पास से 01 महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP20AM0020 जिसके आगे-पीछे लगे 02 फर्जी नम्बर प्लेट संख्या BR26L4544 से बिहार ले जायी जा रही 80 पेटी अवैध देशी शराब बँटी बबली (कुल 720 लीटर) के साथ 01 अभियुक्त रवि पुत्र रामनरेश प्रसाद निवासी रूकड्डीपुर थाना दरौन्दा जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-242/2025 धारा 61(2), 341(2), 318(4) BNS व 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Share.