1. प्रतापपुर (देवरिया)संविधान बचाओ लोकतन्त्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया बाबा साहब अम्बेडकर का जन्म दिन । भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के द्वारा बनकटा क्षेत्र के हरे राम चौराहा पर बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिन संविधान बचाओ लोकतन्त्र बचाओ

    दिवस के रूप में मनाया गया। कार्य क्रम को संबोधित करते हुए माकपा के उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी सदस्य एवम जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी के आन्दोलन में बाबा साहब की बहुत बड़ी भूमिका थी आजादी मिलने के बाद देश के निर्माण में भी बहुत बड़ा योगदान रहा। एक विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए समाज के सबसे पिछड़े, दबे, कुचले शोषित पीड़ित जनता को मुख्य धारा में ले आने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। बाबा साहब के द्वारा लिखित संविधान से जो अधिकार हमें प्राप्त हैं आज आजादी के पचहत्तर साल गुजर जानें के बाद संविधान व लोक तंत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है। हमारी जिमेदारी बनती हैं कि कोई भी कुर्बानी दे कर इस देश व लोकतंत्र को बचाना है। सांप्रदायिक व जातिवादी राजनीति को ध्वस्त करना है। यहीं बाबा साहब कोसच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा की शुरुआत हुई। सभा को चन्द्र भान सिंह नरेन्द्र देव आदि ने संबोधित किया। अरुण कुमार पाण्डेय जगदीश यादव रविन्द्र यादव कविलास बैरिस्टर प्रसाद जयराम कुशवाहा रमाकांत कुशवाहा टी पी सिंह अजय गुप्ता राजू पटेल बीर सिंह यादव आमिर हुसैन दीपक कुमार प्रकाश वर्मा सतेन्द्र प्रजापति टैफ अंसारी हरे राम ठाकुर भीम सिंह राजेश सिंह कुशवाहा राकेश पाण्डेय आदि बहुत से लोग शामिल हुए। जयप्रकाश यादव जिला मंत्री।­

Share.