युवा संवाद कार्यक्रम में बबीना विधायक ने युवाओं को पंच प्रण की दिलाई शपथ

■मुख्य अतिथि के रूप में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा

चिरगांव (झांसी)-चिरगांव क्षेत्र में संचालित श्री चंदन सिंह कन्या महाविद्यालय वरल चिरगांव में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र झांसी द्वारा नेहरू युवा मंडल लुधियाई के सहयोग से युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं विशिष्ट अतिथि चिरगांव ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा रहे कार्यक्रम मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि बबीना विधायक ने युवा संवाद कार्यक्रम में अमृतकाल के पंच प्रण पर विस्तृत चर्चा कर युवाओं से संवाद किया

उन्होंने प्रधानमंत्री के पांच प्रणों में

■पहला प्रण बहुत बड़े संकल्प लेकर चलना होगा

■दूसरा प्रण हमारे मन के भीतर गुलामी का एक भी अंश है तो उसे बचने नहीं देना है

■तीसरा प्रण हमें हमारी विरासत पर गर्व होना चाहिए

■चौथा प्रण एकता और एक जुटता और ■ पांचवा प्रण नागरिकों का कर्तव्य इन सभी प्रणों पर विस्तृत चर्चा की।

वहीं विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंव उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा जितनी तीव्र गति से विकास हो रहा है उन्होंने कहा यदि ऐसा ही विकास पिछली सरकारों ने किया होता तो अभी तक चंद्रायन-3 पर पहुंचने के लिए 75 साल नहीं लगता यह काम 15 वर्ष में ही चंद्रयान पर पहुंचने का पूर्ण हो जाता

विधायक ने झांसी को ग्रेटर नोएडा दिल्ली जैसा शहर बहुत जल्द बनने की बात कही

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा हजार करोड़ों की संख्या में झांसी के विकास हेतु बजट दिया जा रहा। जिससे झांसी को भी दिल्ली नोएडा जैसा शहर बनाया जाएगा।वही विधायक ने सभी अतिथियों सहित युवाओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि राजकांतेश वर्मा ने विकास की ओर बढ़ रहे भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत जल्द भारत दुनिया का सबसे अच्छा देश बनेगा इसका आपने उदाहरण जी-20 देखा ही होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन सिंह महाविद्यालय कॉलेज के प्रबंधक बृजेश यादव ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन बृजेश सिंह यादव चिरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण समाधिया जिला उपाध्यक्ष करुणेश बाजपेई राज्य प्रशिक्षक दिनेश पाराशर प्रशासनिक अधिकारी ऋषिकेश रावत उप प्राचार्य देवेंद्र राजपूत दीपक आदित्य सिंह सुनील यादव समस्त विद्यालय परिवार और वहीं नेहरू युवा केन्द्र से पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अर्जुन कुशवाहा पूर्व ब्लाक वॉलिंटियर पुष्पेंद्र प्रजापति कार्यक्रम संयोजक नेहरू युवा मंडल लुधियाई अध्यक्ष एंव चिरगांव ब्लाक वोलेंटियर बृजेन्द्र कुशवाहा अंकित श्रीवास्तव अंकित भार्गव विशाखा कुशवाहा यशवेंद्र राजपूत प्रतिभा डोंगरे संजय अरजरिया अनुपम कुमार आदि राष्ट्रीय स्वयंसेवियों के साथपत्रकार संजय मिश्रा पत्रकार परशुराम कुशवाहा पत्रकार अनुराग तिवारी सुरेंद्र कुशवाहा लुधियाई सुमित शिषपाल रविन्द्र कुमार मंजू कुशवाहा पुष्पेंद्र राजा विनय कुमार लुधियाई मनमोहन आदि सैकड़ो युवा युवतियां मौजूद रही।कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी ऋषिकेश रावत एवं दिनेश पाराशर लल्ला ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share.