सिरसा कलार व कुठौन्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी व चोर गिरफ्तार
उरई (जालौन) | रिपोर्ट
जालौन पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में जिलेभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सिरसा कलार थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष परमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर कुठौन्द थाना पुलिस ने भी शानदार कार्य करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे और उनकी टीम ने चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी चोर को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे मामले की जानकारी माधौगढ़ क्षेत्राधिकारी (सीओ) अम्बुज यादव ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।






