Spread the love

­जानलेवा बना है, ट्रांसफार्मर का टूटा पोल।

मुहम्मद युसुफ 

@focusnews24x7.com 

■■■■■■■■■■■■■■

प्रतापपुर, देवरिया,

तहसील क्षेत्र भाटपाररानी के ग्राम सभा मिश्रौली के जमनटोला घोठा ,पकड़ी बाबू,बंगरा बाजार,हरेराम चौराहा, मिश्रौली टू लेन पिच सड़क पर स्तित है।जमनटोला घोठा पर 1995 में पूर्ब विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर के समय मे विधुतकरण हुआ था।जिसमे एक पोल पर 10 के0 वी0 का ट्रांसफार्मर लगाकर पूरे टोले को सप्लाई दिया गया है।यहाँ लगभग 35 कनेक्शन पास हैं।ट्रांसफार्मर के पोल से उपभोक्ता 100 से 500 मी0 केबल लगाकर बिजली जला रहे है।हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती हैं।ट्रांसफार्मर का पोल लगभग एक साल से टूटा हुआ है।जिसकी सूचना बिजली विभाग की अधिकारीओ को कई बार दिया गया है।आज तक पोल बदल नही गया।हमेशा खतरा बना रहता हैं।स्थानीय लोगों ने मजबूर होकर बिरोध प्रदर्शन करते हुए निर्णय लिया है कि एक हप्ते के अंदर पोल नही बदल गया तो हम लोग मजबूर होकर धरना देगे।

सरकार के योजना के बाद भी बिजली विभाग की लापरवाही के चलते काम नही हो रहा है।बिरोध करने वालो में,युसुफ अंसारी,सद्दाम अंसारी,मैराज अंसारी,मुबारक अंसारी,तबारक अंसारी,शमीम अंसारी, डा0 जिब्राइल, कयामुद्दीन, इश्मोहम्मद, बुलट अंसारी रहे।

Share.