*हर्षोल्लाश से मनी स्वतंत्रा दिवस*

Oplus_131072

युवा शक्ति के बल पर ही जग की आजादी पलती है, इतिहास उधर मुड़ जाता हैं, जिस ओर जवानी चलती हैं!!

Oplus_131072

भिंगारी/ भवानी छापर्, देवरिया

Oplus_131072

तहसील क्षेत्र के पुरबी इलाक़े में  दिवस धूमधाम से मनाया गया! क्षेत्र के श्री कृष्ण इंटर कालेज हाता में प्रबन्धक श्री रामायण सिंह ने झंडातोलन किया, उन्होंने कहा कि आज बहुँत खुशी की बात है कि हम सब 78 वां दिवस मना रहे है! आजादी के लिए कितने युवाओ, पुरुषों, महिलाओ ने अपना बलिदान दिया है!

उदबोधन के बाद कालेज के हजारों छात्र, छात्राओ ने प्रभात फेरी निकालकर पुरे क्षेत्र को अपनी बुलन्द नारों से उदसाहित करते हुए कालेज से 5 किलोमीटर हरेराम चौराहा तक जुलुस निकालकर भ्रमण किया जिसमें मुख्य रूप से प्रधानाचार्य डॉ उमानाथ तिवारी, दिनेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,सुनिल सिंह, लालचंद यादव,ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा, रितिक मिश्रा, प्रेमसागर सिंह, ध्रुव सिंह, अखिलेश सिंह, सुधीर यादव, प्रकाश सिंह,अंशु कुशवाहा, सतेन्द्र शर्मा, आनंद प्रकाश सिंह, गुड्डू, प्रवीण सिंह, आयुषी गोस्वामी, अरविंद कुमार, राजेन्द्र प्रताप सिंह,सुशील कुमार सिंह सहित अनेकों शिक्षक व हजारों की संख्या में छात्र व छात्रायें उपस्थित रहे।

वही बुद्ध पब्लिक स्कूल में प्रधनाचार्य जय प्रकाश सिंह कुशवाहा ने झण्डा फहराया व प्रभात फेरी के बाद श्री सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी भीख में नही मिली है, इसके लिए देश के नव जवानो ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया है! “ये वतन तेरे जीने के खातिर, कितने आँशु बहाये गये है! कितने कलियो को मसले गये है, कितने दीपक बुझाए गये है!

Oplus_131072

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार बृजलाल सिंह,रीता यादव,ताराकांत प्रसाद, रीता देवी, प्रियंका, तिवारी सर सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।रघुकुल एकडमी मे प्रधानाचार्य कौशल किशोर तिवारी ने झंडा फहराया, नेहरू इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अभिषेक पाण्डेय ने ध्वजा रोहन किया! आनंद मार्ग ध्यान मन्दिर शिशु निकेतन में पूर्ब प्रबन्धक डा जगरनाथ सिंह व प्रबन्धक मनोज भारती पत्रकार ने मिलित रूप से ध्वजा रोहन किया! तदुपरांत शिशु निकेतन के छात्र/छात्राओ ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्य कर्म प्रसतुत किया l

Share.